कानपुर

 

डांडिया गरबा में गैर हिंदुओं को अनुमति न दे- विहिप

 

पुलिस कमिश्नर की विश्व हिंदू परिषद ने की मुलाकात

 

आधार कार्ड देखकर ही मिलेगा डांडिया में प्रवेश

 

एंकर….कानपुर में विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, उन्होंने मांग की है कि नवरात्र शुरू हो गए है जिसमे जगह-जगह डांडिया और गरबा का आयोजन किया जाएगा, ऐसे में गैर हिन्दुओं को डांडिया और गरबा का आयोजन करने की अनुमति न दी जाए साथ ही कार्यक्रम में आधार कार्ड देख कर ही प्रवेश दिया जाए, वही मीडिया से बात करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राजीव महान ने बताया कि गरबा कार्यक्रमों में “लव जिहाद” के खतरे को देखते हुए गैर-हिंदुओं की एंट्री बंद करना जरूरी है। पदाधिकारियों का कहना है कि जो लोग मूर्ति पूजा नहीं मानते, उन्हें इस बार प्रवेश नहीं दिया जाएगा ऐसे लोग सिर्फ माहौल खराब करने के लिए आते है, वही प्रांत महामंत्री का कहना है कि पिछले कुछ साल से पंडाल में गैर हिंदू युवकों के द्वारा असामाजिक हरकत किए जाने के मामले सामने आए हैं जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की गई है वहीं जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि पुलिस फोर्स पर्याप्त मात्रा में लगाया जाएगा ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाएं ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *