दिनांक 22 सितंबर 2025

 

*भाजपा सरकार जनता को जीवन रक्षक दवाओ को कर मुक्त के नाम पर झुनझुना थमा रही*

 

*दबाओ मे एमआरपी मूल्य में संशोधन तक नहीं*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर सोमवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों एवं पीडीए मिशन की एक बैठक शाम 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में दवाओ में जीएसटी की छूट घोषित होने के बाद छूट न मिलने को लेकर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुई

 

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि जीएसटी में 36 दवाओ पर छूट की घोषणा की है लेकिन दवा डिब्बे में एमआरपी में कोई संशोधन नहीं किया गया और ना ही दवा कंपनियों ने दवा वापस लेकर संशोधित मूल्य पर दवा का मूल्य घोषित नहीं किया जिससे उपभोक्ताओं को कोई फायदा नहीं हो रहा है भाजपा केवल झुनझुना दिखाकर उपभोक्ताओं की जेब काट रही है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण एनपीपीए ने कहा था कि विनिर्मिताओ मार्केटिंग कंपनियों डीलरों खुदरा विक्रेताओं को नई जीएसटी के मुताबिक खुदरा मूल्य (एमआरपी) को दर्शाते हुए दवा के डीलरों को सूची जारी करना चाहिए लेकिन दवाओं में जो मूल्य (एमआरपी) छपी है उसे संशोधित नहीं किया गया है जिसकी वजह से कैंसर रोधी दवाओं पर बेतहाशा मूल्य अदा करना उपभोक्ताओं को महंगा पड़ रहा है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कैंसर की दवाओं तथा कैंसर टीके तथा इम्यूनेथेरेपी और कीमोथेरेपी के भी दाम भी तय नहीं हो पाए हैं

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल. महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि राष्ट्रीय सूची एन एल ई एस 2022 में संशोधित अधिसूचना के साथ मूल्य नियंत्रण के अंतर्गत कैंसर दवाओं की संख्या 40- 2011 से बढ़कर 63- 2022 में हो गई लेकिन मूल्य नियंत्रण आदेश 2013 के अंतर्गत कैंसर की दवाओं पर वैधानिक मूल्य सीमा के अंतर्गत न होने के कारण आज तक कैंसर की दवाओ के मूल्य में कोई कमी नहीं हुई है जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है जिसके कारण दवाओं के मूल्यो में कोई कमी नहीं हुई है।।

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी,सत्यनारायण गहरवार,महेन्द्र सिंह,रजत मिश्रा,शादाब आलम,दीपक खोटे,अरमान खान,गुड्डू यादव,राजेंद्र सोनकर,हरभजन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *