मां के संसदीय क्षेत्र पहुंची प्रियंका

मां के संसदीय क्षेत्र पहुंची प्रियंका, हनुमान मंदिर पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद

रायबरेली।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजधानी लखनऊ में दो दिन बिताने के बाद रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची हैं।
लखनऊ और रायबरेली जिले के बार्डर पर स्थित चुरूवा हनुमान मंदिर में प्रियंका गांधी ने सबसे पहले अपना माथा टेककर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
प्रियंका का स्वागत करने के लिए कांग्रेसी नेता आपस में ही मल्लयुद्ध पर उतारू हो गये। कई वीडियो में भी कार्यकर्ता एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आए।
प्रियंका के रायबरेली आने की खबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंचते ही रायबरेली की सड़कें को होर्डिंग्स और बैनरों-पोस्टरों से पाट दिया गया हैं।

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव की अपेक्षा 2022 विधानसभा का चुनाव रायबरेली में बहुत चुनौतीपूर्ण दिखायी दे रहा है,क्योंकि रायबरेली में 2017 में न अखिलेश सिंह का विरोध था और न ही दिनेश सिंह का विरोध था। दोनों ही कांग्रेस पार्टी के सहयोगी थे। यूपी में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कांग्रेस का समझौता हो चुका था।दिनेश सिंह अब कांग्रेस पार्टी में नहीं हैं और अखिलेश सिंह की बेटी सदर विधायक अदिति सिंह बतौर कांग्रेस विधायक होकर भी कई बार अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर चुकी हैं। दिनेश सिंह के भाई राकेश सिंह कांग्रेस से हरचंदपुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे। राकेश का भी रुख अब बीजेपी की तरफ दिखाई देता रहा है।
रायबरेली में प्रियंका अब यूपी 2022 विधानसभा चुनाव पर मंथन करने के लिए पहुंची हैं। प्रियंका ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत और पूर्व विधायकों के साथ-साथ संभावित प्रत्याशियों के साथ भी बैठक करेंगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए रायबरेली पहुंची।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले के सीमा की शुरुआत से ही स्वागत के लिए लोगों को लगा रखा था। स्वागत करने के लिए बछरावां चौराहे पर जिनको लगाया गया था उनकी टोली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता सुशील पासी भी आ गए। सुशील पासी से कहा गया कि आखिर यहां पर उनकी स्वागत में ड्यूटी लगी है। वह यहां पर कैसे आ गए इस पर सुशील पासी का पारा आसमान पर पहुंच गया और पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *