*नवरात्रि पर्व एवं मिशन शक्ति-5 के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*

 

आज दिनांक 22.09.2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत पाथामाई परिसर का निरीक्षण कर नवरात्रि पर्व एवं मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत की गई तैयारियों का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने मौके पर उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए त्योहारी सीजन में विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा त्योहार के दौरान संभावित भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की भी गहन समीक्षा की गई। मौके पर एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याणपुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *