स्टेट जीएसटी कार्यालय लखनपुर में जीएसटी बचत महोत्सव के तहत टैक्स की घटी दरो का पूरा विवरण बताया और व्यापारियों से अपील की कि वह जनता तक टैक्स छूट का लाभ दें

यह भी कहा कि इसके लिए हम लोग बाजार जाकर व्यापारियों से आग्रह करेंगे

व्यापारियों व वकीलों ने आईटीसी को लेकर कुछ समस्याओ व सुझावों से अवगत कराया

 

आज स्टेट जीएसटी कार्यालय लखनपुर में अपर आयुक्त ग्रेड 1 सैमुअल पाल ने जीएसटी बचत महोत्सव के तहत टैक्स की घटी दरो का पूरा विवरण बताया और व्यापारियों से अपील की कि वह जनता तक टैक्स छूट का लाभ दें |

अपर आयुक्त ग्रेड 1 सैमुअल पाल ने यह भी कहा कि इसके लिए हम लोग बाजार जाकर व्यापारियों से आम जनता को लाभ देने का आग्रह करेंगे|

वार्ता मे भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र मे अपर आयुक्त ग्रेड 1 से कहा कि कुछ आवश्यक वस्तुओं वा जीवन रक्षक दवाओं मे जी एस टी की दर जीरो प्रतिशत की गई है उनकी पूंजी का बहुत बड़ा हिस्सा आईटीसी के रूप में सरकार को वापस करना पड़ेगा जो कि उचित नहीं है यह आईटीसी का पैसा जो व्यापारी विभाग को टैक्स के रूप मे देकर आया है उसे उसकी पूरी धनराशि वापस मिलना चाहिए ये दिक्क़त देव व्यापारियों को ज़्यादा होंगी क्योंकि उन्हें कुछ मे ज़ीरो कई व्यापारियों को जिन व्यापारियों के टैक्स की दर जीरो हो गई है उनको उनके खाते में स्टैंड आईटीसी उनको वापस मिलना चाहिए |

यह भी कहा कि 25 किलो तक की पैकिंग वाले ब्रांडेड या नॉन ब्रांडेड दाल चावल आटा बेसन आदि को 5% टैक्स लागू है इसे 0% किया जाना चाहिए था जिस पर ध्यान नहीं दिया गया है |

और ये सुझाव आपकी तरफ से भी जाना चाहिए |

व्यापारियों व वकीलों ने आईटीसी को लेकर कुछ समस्याओ व सुझावों से अवगत कराया |

यहाँ पर प्रमुख ग्रुप से व्यापारियों में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला अध्यक्ष सरदार गुरजिंदर सिंह,युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,जिला वरिष्ठ मंत्री राकेश शर्मा, मंत्री राजीव गुप्ता, उमंग अग्रवाल,कपिल सब्बरवल आर के सफ्फर महेश मेघानी व वकीलों में संतोष गुप्ता आदि वकील व सी ए भी थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *