विशेष वसूली अभियान का शुभारम्भ

आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को तहसील सदर, जनपद कानपुर नगर में “विशेष वसूली अभियान” का शुभारम्भ ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी (सदर) महोदय द्वारा किया गया।

विदित हो कि हाल ही में जिलाधिकारी, कानपुर नगर द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा कर वसूली की गति को और तेज करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी (सदर) एवं तहसीलदार (सदर) द्वारा नायब तहसीलदारों व संग्रह अमीनों को क्षेत्र में उतरकर वसूली बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में आज तहसील सदर अन्तर्गत विभिन्न मदों से कुल ₹1,13,55,644 (एक करोड़ तेरह लाख पचपन हजार छह सौ चवालीस रुपये) की वसूली कर सरकारी खाते में जमा करायी गई।

वसूली का विवरण (रुपये में):

स्टाम्प एवं पंजीकरण – 38,10,550

बैंक – 3,93,306

परिवहन – 2,19,217

खनन – 4,37,907

लेबर एवार्ड – 86,256

पारिवारिक न्यायालय – 77,500

क्लेम वसूली – 23,54,744

कुल वसूली – 1,13,55,644

ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी (सदर) ने कहा कि यह विशेष वसूली अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा सभी मदों में शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *