*पनकी क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला गाल चबाकर हमलावर फरार*
कानपुर:- बीती रात पनकी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर में दो युवकों में आपसी कहा सुनी इतनी बढ़ गई की दूसरे युवक ने अपने साथी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया कल्याणपुर 12 सिरोही निवासी संजय कटियार ने अपने ऊपर जानलेवा हमले के बारे में बताया कि राजा कटियार जोकी क्षेत्र में रहता है और व्यापार को लेकर काफी दिनों से हम दोनों के बीच तना तनी चल रही थी कई बार राह चलते राजा ने अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए अपमानित किया! जिसको मैंने हमेशा अनसुना कर दिया 22 सितंबर की रात पनकी ले जाकर उसने कहा कि हम दोनों के बीच गलतफहमी है उसको खत्म करते हैं और बैठकर बात करते हैं उसकी बातों को सही मानते हुए रास्ते में वहां विवाद करने लगा इसका मैंने विरोध किया तो वहा मारपीट करते हुए चेहरे के एक तरफ जबड़े का मांस अपने दांतों से काट लिया और जान से मारने की कोशिश भी करी और वहां से फरार हो गया किसी तरह मैंने अपने परिवार को सूचना दी और पनकी थाने में लिखित शिकायत देने पर पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए भेजा अभी तक किसी भी प्रकार की कोई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई है और राजा कटियार खुलेआम घूम रहा है वही पनकी पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और युवक की गिरफ्तारी कर मुकदमा लिखकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
