कानपुर नगर निगम
दिनंाक – 24.09.2025
विषयः- जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री (कैबिनेट मंत्री) श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी के द्वारा कान्हा
गौशाला, किशनपुर का निरीक्षण .
आज दिनांक 24.09.2025 को मा0 कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री कानपुर श्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कानपुर नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला, किशनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री सुधीर कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री अनूप कुमार बाजपेई, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, डा0 आर0के0 निरंजन, पशुचिकित्सा अधिकारी, पशु पालन विभाग, डा0 हरिकान्त, पशुचिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, डा0 शिल्पा सिंह, राजस्व निरीक्षक, श्री दिनेश कुमार, केयरटेकर, श्री ऋषीकेश व अन्य गौशाला कर्मी उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मा0 मंत्री जी के द्वारा गौ-पूजन का कार्य किया गया व गौवंशो को गुड़ व केला खिलाया गया। इसके पश्चात् गौशाला में बनी 9 ग्रीन बेल्ट मे से ग्रीन बेल्ट नं0 1 में मा0 मंत्री जी के द्वारा पौधारोपण किया गया, इसके अतिरिक्त गौशाला में बन रहे गौ-उत्पादो ’’गौ-मय दीपक, गौ-काष्ठ, मूर्ति, वर्मीकम्पोस्ट एवं अन्य गौ-उत्पाद’’ का अवलोकन किया गया। मा0 मंत्री जी को नगर आयुक्त महोदय के द्वारा गोबर से निर्मित इक्यूप्रेशर वाली गौ-मय चटाई भेंट की गयी। नगर आयुक्त महोदय ने मा0 मंत्री जी को अवगत कराया कि कान्हा गौशाला, किशनपुर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला है और यह आई0एस0ओ0 प्रमाणित है। गौशाला में इस समय 6200 गौवंश संरक्षित है, जिनके खान-पान हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, चोकर व हराचारा उपलब्ध है। इस समय गौशाला में 10300.00 कु0 भूसा एवं 41.00 कु0 चोकर उपलब्ध है तथा गौशाला में प्रतिदिन 300-350 कु0 हराचारा लाया जाता है। गौशाला में संरक्षित गौवंश के अच्छे खान-पान, प्रबंधन व गौवंश के अच्छे स्वास्थ्य की मा0 मंत्री जी के द्वारा सराहना कर संतोष व्यक्त करते हुए भूर-भूर प्रशंसा की गयी तथा गौशाला की विजिटर्स डायरी मे- ’’आज यहाॅ गौशाला का निरीक्षण किया गया। गाय माता जहाॅ हमारे धार्मिक महत्व की महत्ता रखती है, वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह मानव जीवन के लिये उपयोगी है। यहाॅ उनकी देखरेख व अन्य प्रबन्धन उच्च कोटि का है। इस प्रबन्धन हेतु दायित्व वान कर्मियो को साधुवाद्’’ अंकित किया गया है। इसके पश्चात् मा0 मंत्री जी के द्वारा ए0बी0सी0 सेन्टर, किशनपुर का भी निरीक्षण किया गया, जहाॅ पर मौके पर दो वेटनरी सर्जन के द्वारा सर्जरी का कार्य किया जा रहा था। मा0 मंत्री जी को अवगत कराया गया कि वर्तमान में नगर निगम 2 ए0बी0सी0 सेन्टर चला रहा है, जिसमें ए0बी0सी0 सेन्टर किशनपुर में लगभग 40 कुत्तो की नसबंदी प्रतिदिन हो रही है। निरीक्षण के समय मा0 मंत्री जी ने अपने समक्ष श्वान की सर्जरी देखी तथा नगर निगम कानपुर के द्वारा कुत्तो के जनसंख्या प्रसार को रोकने के लिये किये जा रहे कार्य की सराहना की गयी।
