माननीय कुलपति प्रो.विनय कुमार जी की प्रेरणा से नवदुर्गा पावन पर छत्रपति साहू जी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में संचालित आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोधपीठ के प्राकृत विभाग द्वारा ” जिन देव की महिमा” विषय पर आध्यामिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें उत्साह तथा उत्सुकता के साथ सीखा जैन, रजनी जैन, रिया जैन, श्वेता जैन, रूबी जैन, निशा जैन, रेखा जैन आदि 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अशोक कुमार जैन, निदेशक -जैन शोधपीठ द्वारा की गई। रूबी जैन, अभिलाष जैन ने मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ की गतिप्रदन की । सभी प्रतियोगी ने नवदुर्गा पावन पर “जिनदेव की महिमा” पर आयोजित प्रतियोगिता पर जैन तीर्थंकर भगवान की भक्ति और भजनों के द्वारा समस्त वातावरण को आध्यामिक बना दिया । कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम डॉ कोमल चंद्र जैन द्वारा आयोजित कराया । जिसका संचालन शोधपीठ में अध्ययनरत विद्यार्थी अलका जैन ने किया । प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर रिया जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर प्राध्यापक राहुल जैन, जितेंद्र यादव, प्रिंस जैन आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *