भाजपा लाजपत नगर मंडल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा लाजपत नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व मे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित जी एवं मंडल श्री अध्यक्ष अजय राय जी ने किया।
इस अवसर पर अनिल दीक्षित जी ने कहा मानव सेवा से ही ईश्वर की सच्ची सेवा है हम सब कार्यकर्ताओ का जीवन सेवा समर्पण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष राघवेन्द्र दुबे रवि के अनुसार शिविर में 98 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर प्रमुख रूप से सर्वश्री विजय मिश्रा, प्रेम सिंह, रविंद्र सिंह भदौरिया, महामंत्री अरुण दुबे, दीपक राजपूत, प्रदीप भाटिया, सत्य नारायण गुप्ता, संजय लाला, प्रदीप गुप्ता, राधा पाण्डेय, शोभा शुक्ला, सतीश शुक्ला, अजय गुप्ता, मनोज शुक्ला, अजीत नाहर आदि लोग उपस्थित रहे।
