उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेगा व्यापारी : अनूप शुक्ला

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंड़ल द्वारा विधानसभा प्रभारी सम्मेलन उत्तर प्रदेश का आयोजन हुआ। सम्मेलन का शुभारम्भ दीप प्रज्वल के साथ हुआ सम्मेलन में मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला, मोमेंटो अंगवस्त्र तलवार दे कर ज़ोरदार स्वागत हुआ। सम्मेलन में 46 जनपदो के व्यापारी नेताओ की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 126 विधानसभाओं के प्रभारी मनोनीत किए गए। जल्द ही उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में प्रभारी बनाए जाएँगे। मुख्यअतिथि अनूप शुक्ला ने कहा जब तक व्यापारी चुनाव मैदान में नहीं आएगा व्यापारी का उत्पीड़न होता रहेगा। जब कि व्यापारी के टैक्स से सरकार चलती है। सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों का संचालक व्यापारी के ही सहयोग से सम्भव हो होता है। परन्तु व्यापारी आज ठगा सा महसूस कर रहा है। जो भी सरकार आती है वह व्यापारियों के लिए नए क़ानून ला कर एक नई समस्या खड़ी कर देती है। इसी लिए संगठन ने फ़ैसला किया है कि उत्तर प्रदेश को सभी विधानसभाओं में प्रत्याशी उतारे जाएँगे। जब व्यापारी चुनाव जीतकर विधान सभा में जाएगा तभी उसकी सुरक्षा एवं व्यापारी हित में क़ानून बनेगा। और व्यापारी को अधिकार मिलेगा। सम्मेलन में बदरूद्दीन अहमद गणेश यादव, बृजेंद्र गुप्ता, शैलेंद्रमिश्रा, केके गुप्ता, सज्जन लाल गुप्ता, सुनील शुक्ला, स्नेहलता सिंह, कीर्ति अग्निहोत्री, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *