कानपुर नगर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे

कानपुर। ज्ञात हो कि कानपुर बार एसोसिएशन और दि लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार बाजपेई के घर दिनांक 10-11/9/ 2021 की देर रात 2:00 बजे बिना किसी सर्च वारंट के घर में घुसकर अवैध कार्यवाही करने एवं एसडीएम कानपुर नगर के द्वारा विधि विरुद्ध तरीके से न्यायिक कार्य करने के विरोध में कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त निर्णय अनुसार दिनांक 13 /9/ 2021 को कानपुर नगर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रशासन द्वारा अधिवक्ता के साथ हुए इस अभद्र व्यवहार से पूरे अधिवक्ता समाज में काफी रोष रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *