झूठी शिकायत कर विभाग की छवि धूमिल करने वाली महिला कर्मी के विरुद्ध जांच करने की मांग की

 

 

 

कानपुर,उ.प्र.पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री बृजेश कुमार कटियार ने जिलाधिकारी को एक माँग पत्र देकर प्रमिला यादव सफाई कर्मचारी द्वारा झूठी शिकायत करने की निष्पक्ष जाँच की माँग की है ।प्रमिला यादव ने राजेश तिलकधारी , अजय कुमार बाल्मीकि, अटल बिहारी पाल व बृजेश कटियार के विरुद्ध अपना स्थानान्तरण व मेडिकल बिल पास कराने हेतु तीस हजार रुपये देने की झूठी,कपोल कल्पित व उत्पीड़नात्मक शिकायत की थी जिसके कारण विभाग की छवि धूमिल हुई है,की निष्पक्ष जाँच किए जाने की माँग जिलाधिकारी से संघ ने की है साथ ही झूठी शिकायत करने वाले ऐसे लोगों को प्रश्रय देने वालों पर भी कार्यवाही की माँग की गई है ।जिलाधिकारी ने संघ की माँग का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी को निष्पक्ष जाँच के आदेश दिए है।संघ के जिला मंत्री ने बताया कि इस मामले की जाँच निष्पक्षता से कराए जाने के लिए संघ ज़िलाधिकारी का आभार व्यक्त करता हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *