कानपुर

 

*खालसा गर्ल्स के दोषी प्रबंधक पर एफ०आई०आर० दर्ज*

 

खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज गोविंद नगर कानपुर नगर में रमिंदर सिंह रेखी पर कर्नलगंज थाने में शिक्षा विभाग की जांच में आरोप साबित होने के बाद, धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जाली अभिलेखो को तैयार कर प्रबंधक पद पर बने रहने के लिए पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्नी लाल से साठ गांठ कर शिक्षा विभाग को गुमराह कर हस्ताक्षर प्रमाणित कराने पर दर्ज हुई एफ आई आर।

05 शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं जिलाधिकारी से शिकायत की थी जिस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल कानपुर ने 03 मई 2025 को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर जांच करवाई, जांच समिति ने 31 मई 2025 को अपनी जांच आख्या में स्पष्ट कहा कि रमिंदर रेखी उर्फ सोनू रेखी द्वारा प्रबंधक पद पर आसीन रहने के लिए उन्होंने जाली प्रमाण पत्र तैयार कर, सोसाइटी श्री गुरु सिंह सभा का बिना नवीनीकरण कराए, बिना चुनाव कराए वर्ष 2016 के जीते हुए चुनाव लिस्ट को वर्ष 2019 में कंप्यूटर द्वारा एडिट कर के जाली अभिलेख तैयार कर, हस्ताक्षर प्रमाणित करा लिए और विद्यालय में लुट घसूट चालू कर दी , सोनू रेखी ने पैसे के लालच में आकर विद्यालय में सभी गलत कार्य करने पर उतारू हो गए विद्यालय के हॉल को कब्जा कर उस पर जिम/खेल कूद सेंटर खोलना डिग्री कॉलेज को बंद कर उस पर कपड़ा सिलाई फैक्ट्री लगाना, भविष्य में स्कूल के पार्क में अपार्टमेंट बना कर बेचने का कार्य की शुरुआत करना , रेखी द्वारा पैसे के लालच में आकर उन्होंने शिक्षक एवं कर्मचारियों से पैसे वसूलने के लिए निलंबित करना शुरू कर दिया , फर्जी नियुक्तियां तक की, बच्चों के फीस के पैसे वह अपने घर के माध्यम से खर्च करते थे, शिक्षा विभाग से आरोप सही साबित होने के बाद शिकायतकर्ता द्वार शिकायत पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को की गई पुलिस कमिश्नर द्वारा जांच कराने के बाद एफ आई आर दर्ज कर ली गई शिकायतकर्ता ने यह बताया गया कि रेखी की जगह जेल में है ऐसे व्यक्ति को गुरुद्वारे और स्कूल कमेटी में जगह देने से संस्थाएं खोखला हो रहीं है, शिकायतकर्ता का कहना है कि सोनू रेखी के साथ मिले हुए अन्य लोग भी जेल जाएंगे और इसकी लड़ाई हम लोग लड़ेंगे और गुरुद्वारे और स्कूल के पैसे खाने वाले जेल में होंगे, अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था खोले जाने में हमारे पूर्वजों का बहुत बड़ा योगदान है जिसको हम सोनू रेखी और उनके लुटेरे साथियों के हाथ नहीं चढ़ने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *