दिनांक 26.09.2025 को चौकी क्षेत्र सुजातगंज, थाना रेलबाज़ार अंतर्गत एक ऑडियो जुबैर अहमद खान द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। उक्त ऑडियो में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर शांति-व्यवस्था भंग करने तथा कानून को हाथ में लेने का आह्वान किया गया था। तत्काल पुलिस द्वारा इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। लगभग 20-25 लोग मौके पर एकत्र हो गए थे, जिन्हें समझाकर शांतिपूर्वक घर भेज दिया गया। जिस व्यक्ति द्वारा यह ऑडियो वायरल किया गया था, जुबैर अहमद खान, उसके विरुद्ध विधिक धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। साथ ही प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *