छात्रों का पढ़ाई जारी रखना दुर्लभ हो गया:सपा छात्र सभा

पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई जारी रखना दुर्लभ हो गया:सपा छात्र सभा

 

कानपुर,देवेन्द्र प्रताप सिंह मोहित महानगर अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा कानपुर नगर ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा! कहां कि कोरोना वैश्विक महामारी में छात्रों की शैक्षिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ ही अभिभावकों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्तमान परिवेश में आमजन का जीवनयापन अव्यवस्थित है। ऐसे समय में सरकार द्वारा जीरो फीस की सुविधा समाप्त करना दलितों व कमजोर वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर कुठाराघात है वहीं दूसरी तरफ पिछड़े एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति रोके जाने की वजह से छात्रों का पढ़ाई जारी रखना दुर्लभ हो गया है। उत्तर प्रदेश में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब सामान्य वर्ग के छात्र कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में समाजवादी छात्र सभा आपसे सादर अनुरोध करती है कि जीरो फीस व छात्रवृत्ति की सुविधा को जारी रखने हेतु शासन को निर्देशित करें जिससे दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं गरीब सामान्य वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें।
समाजवादी छात्र सभा दलित वर्ग के छात्रों के लिए जीरो फीस की सुविधा एवं हर वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की बहाली हेतु प्रतिबद्ध है। हमारी मांगे पूरी न होने की स्थिति में समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन हेतु बाध्य होगी। ज्ञापन के छात्र सभा के प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन छात्र सभा के नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मोहित प्रदेश सचिव चंन्द्रांश तोमर विराट, राहुल वर्मा ,ब्रह्मदत्त यादव, काशिफ नकवी, वफ़ा अब्बास,ऋषभ त्रिपाठी, पवन गुप्ता,अबूजर कादरी, सिद्धांत बाजपेई ,सुनील यादव ,अभय त्रिवेदी ,जीशान आलम,विधानसभा अध्यक्ष क्रमश दीपक गौतम ,रजत मिश्रा, पुण्य जैन ,दीपक तिवारी,आकाश ठाकुर,सूरज सिंह माविया चिश्ती,शिवम अग्रहरि,रेहान ,अरसलान, आदि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *