सिग्नेचर सिटी विकास नगर में गरबा महोत्सव, उमंग और उल्लास से झूमा माहौल
कानपुर।सिग्नेचर सिटी, विकास नगर कानपुर में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। परंपरागत वेशभूषा में सजे-धजे हज़ारों लोगों ने गरबे की लय पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनमोहक गरबा नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग – सभी ने मिलकर उत्सव को जीवंत बना दिया।समापन अवसर पर रितेश शुक्ला सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। समिति ने सभी प्रतिभागियों व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं और पारंपरिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाते हैं। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, उमंग और सामाजिक सौहार्द का अनुपम संगम देखने को मिला।
