जय हिंद सर,
आज दिनांक 29.09.2025 को थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर नगर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय व थाना पनकी के पुलिस स्टाफ व एंटीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत श्रीराम एजुकेशन सेंटर में जाकर नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन के विषय में महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076, 1098, 112, 181, 1930 आदि नंबरों की जानकारी दी गई तथा UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।
#थाना पनकी कमिश्नरेट कानपुर नगर
