*बिग न्यूज अपडेट*

*दलितों को मिले डूडा आवास पर केस्को जे0ई0 बी0के0 शुक्ला ने कनेक्शन देकर कराया अवैध कब्जा*

*फर्जी आवंटन पत्र और फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिया बिजली कनेक्शन*

*केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने परियोजना अधिकारी (डूडा) आवेश खान से की शिकायत*

उ0प्र0 सरकार की गरीबों, पिछडो़ और आर्थिक रूप से कमजोर सामन्य वर्ग के लोगों के लिए डूडा आवास योजना लाई गई थी लेकिन यह योजना भी केस्को के घूसखोर अधिकारियों की भेंट चढ़ गई

मामला पनकी रतनपुर डूडा कालोनी का है जहाँ मकान नंबर 286/5 कांशीराम डूडा कालोनी श्रीमती संतोषी देवी पत्नी नंदलाल दलित वर्ग की महिला को आवंटित की गई थी

लेकिन केस्को जे0ई0 बी0के0 शुक्ला द्वारा इस डूडा आवंटित पर रीतू सिह पत्नी शंभु सिंह के नाम फर्जी आवंटन रसीद बनाकर बिजली कनेक्शन दे कब्जा करा दिया गया मामला संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले के संज्ञान में आते ही केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने परियोजना अधिकारी डूडा आवेश खान को लिखित पत्र भेजकर कार्यवाही करने के लिए कहा है साथ ही साथ दलित समाज के लोगों को आवंटित डूडा आवासों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने कहा कि केस्को जे0ई0 बी0के0 शुक्ला के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए प्रबंध निदेशक केस्को और चेयरमैन यूपीपीसीएल को संगठन की ओर से पत्र भेजा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *