कानपुर ब्रेकिंग

 

श्रमशक्ति एक्सप्रेस में SGST का छापा, 50 लाख रुपये का अवैध माल जब्त!

 

सेंट्रल स्टेशन पर राज्य कर विभाग (SGST) की कार्रवाई!

 

सोमवार सुबह करीब 6 बजे श्रमशक्ति एक्सप्रेस की पार्सल वैन में छापा मारकर टीमों ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य का कर चोरी से जुड़ा सामान जब्त किया!

 

छापेमारी के दौरान होजरी, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, मोबाइल एसेसरीज़ और फुटवियर सोल समेत कुल 275 नग माल बिना वैध दस्तावेजों के पाए गए!

 

छह टीमों की इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सहायक आयुक्त ने बताया कि जब्त माल की भौतिक जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद असली कीमत तय जा सकेगी!

 

सारा सामान अब लखनपुर स्थित SGST कार्यालय ले जाया गया है, जहां आगे की जांच की जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *