दिनांक 30 सितंबर 2025

 

*सपा पीडीए थिंक टैंक की बैठक*

 

*भाजपा सरकार गरीबों के भुने चने पर मंडी टैक्स वसूल कर उत्पीड़न कर रही*

 

*खील लइया पर टैक्स नहीं फिर भी शहर लाने पर जीटी रोड कालपी रोड पर परेशान कर रहे*

 

*दशहरा करवा चौथ दीपावली के पर्व पर 200 किलोमीटर दूर से आकर पर्व का सामान लगाकर विक्रय पर नगर निगम दुकानदारों को धमका रही*

 

*भाजपा ऐतिहासिक पर्वों पर जुल्म छोड़ें अन्यथा सपा अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पीडीए थिंक टैंक की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आज दिन में 3:00 बजे सपा कार्यालय नवीन मार्केट में कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा गरीबों के भुने चने पर मंडी टैक्स लगाने तथा खील लइया शहर लाने पर जिस पर मंडी टैक्स नहीं फिर भी उत्पीड़न को लेकर परिचर्चा बैठक आरंभ हुई

 

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

परिचर्चा बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि दशहरा करवा चौथ दीपावली छठ त्योहार पर भाजपा सरकार गरीबों के भुने चने पर मंडी टैक्स लगाकर उत्पीड़न कर रही है इसी प्रकार खील लइया पर मंडी टैक्स नहीं है फिर भी जीटी रोड तथा कालपी रोड से आने वाले विक्रेताओं को मंडी समिति द्वारा परेशान किया जा रहा है

 

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 200 किलोमीटर दूर से छोटे-छोटे दुकानदार पर्व का सामान लेकर दशहरा करवा चौथ दीपावली छठ पर शहर आते हैं लेकिन दशहरा के पूर्व नगर निगम ने दुकानदारों पर शक्ति आरंभ कर दी है जबकि छोटे-छोटे दुकानदारों की काफी बिक्री होने से खुश होकर जाते हैं लेकिन नगर निगम के रवैया में कोई सुधार नहीं है

 

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक त्योहारो पर भुने चने पर टैक्स वापस मंडी समिति के उत्पीड़न पर रोक लगाए तथा नगर निगम की तानाशाही की अनदेखी न करें अन्यथा मंडी समिति तथा नगर निगम का सपा घेराव करेगी

 

*हाजी फजल महमूद ने सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की अष्टमी के पावन पर्व पर 34 माह बाद रिहाई को लोकतंत्र व सविंधान की ऐतिहासिक विजय बताई*। ।

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,व्यापार सभा अध्यक्ष नन्दलाल जयसवाल,कृपाशंकर त्रिवेदी,आकाश यादव,आसिफ क़ादरी,मुमताज मंसूरी,मोहम्मद सारिया,हुकुम सिंह,राजेंद्र जयसवाल,इशरत इराकी आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *