थाना ककवन में मिशन शक्ति केन्द्र का उद्घाटन : महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण की ओर एक सशक्त पहल

 

आज दिनाँक 01.10.2025 को थाना ककवन, कानपुर नगर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति केन्द्र का विधिवत उद्घाटन सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गढ़ेबा श्रीमती हिमांशी मिश्रा ने रिबन काटकर मिशन शक्ति केन्द्र का शुभारम्भ किया।

 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय ने मिशन शक्ति की महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के संबंध में जानकारी दी तथा उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।

 

मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा – नारी सम्मान – नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई –

 

📞 वूमेन पावर लाइन : 1090

 

📞 महिला हेल्पलाइन : 181

 

📞 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076

 

📞 आपातकालीन सेवा : 112

 

📞 चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098

 

इसके साथ ही UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन-सुविधाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) पर पुलिस सेवाओं की उपलब्धता, तथा राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे—

✔️ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

✔️ निराश्रित महिला पेंशन योजना

 

के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने का आश्वासन भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *