दिनांक 01.10.2025 को *जे.के. मंदिर* परिसर स्थित पुस्तकालय में *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह* की अध्यक्षता में *मिशन शक्ति 5.0 अभियान* के अंतर्गत एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेन्ट्रल जोन के सभी थानों के अधिकारियों/कर्मचारियों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त महोदय ने अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति के उद्देश्यों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने, महिला सुरक्षा व सहायता में तत्परता से कार्य करने तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से संचालित करने पर बल दिया।
बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर, अनवरगंज व सीसामऊ उपस्थित रहे। इस दौरान भविष्य की कार्ययोजना, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और पुलिस-समाज समन्वय हेतु ठोस रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
