कानपुर। मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस मंदिर के तत्वाधान तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन जयंती के उपलक्ष में गांधी प्रतिमा फूलबाग से शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का शुभारंभ झंडी दिखाकर साध्वी मुदिता बाई जी, साध्वी दुर्गा बाई द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया प्रभात फेरी में भक्तों ने विभिन्न नारे लगाए आत्मज्ञान कहां मिलेगा सद्गुरु के दरबार में, जब फैलेगा आत्मज्ञान तभी बनेगा देश महान, घर घर में शांति कैसे होगी केवल आत्मज्ञान से, रघुपति राघव राजा राम पतित के पावन सीता राम आदि भजन कीर्तन करते हुए यात्रा नयागंज, घसियारी मंडी बिरहाना होते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए यात्रा का समापन हालसी रोड पर किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र पाल, सुशील पोरवाल, रामासरे पोरवाल,हरिशंकर साहू, संतराम निषाद,संदीप गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, संदीप मिश्रा, अमित यादव, चंद्रभान पाल,मिथिलेश सोनी, रानी पोरवाल ,प्रियंका गुप्ता, सोनी सैनी, विजय जायसवाल, करन कठेरिया,गोलू पाल मोना गुप्ता, आकर्ष गुप्ता, बालक राम,आदि भक्तों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *