आज 2 अक्टूबर
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
कानपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज कानपुर में “विकसित भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
जूनियर वर्ग में अलीना अल्ताफ ने प्रथम, दीपा जायसवाल ने द्वितीय एवं साक्षी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सिनियर वर्ग में आस्तिक चौधरी प्रथम, प्रेम सिंह द्वितीय तथा तानिया खरे तृतीय स्थान पर रहे।
सामान्य वर्ग में सादिया नूर ने प्रथम, पिंकी राणा ने द्वितीय और मीनू अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को जल्दी ही बड़े समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक अतुल दीक्षित, आकाश चंदेल, गुंजन शर्मा, डीआईओएस प्रशांत दिवेदी एवं प्रधानाचार्य संजय यादव सहित अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
