श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत रामलला इण्टर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दिया गया महिलाओं को स्वावलंबी बनने का संदेश।
आज दिनांक 03.10.2025 को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री कपिल देव सिंह द्वारा #मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076, 1098, 112, 181 आदि के विषय में छात्र/छात्राओं व शिक्षिकाओं* को जानकारी दी गई तथा UPCOP ऐप से प्राप्त होने वाली जन सुविधाओं एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना, आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनके समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।
