*जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस उपायुक्त सेंट्रल महोदय द्वारा निरीक्षण*

 

आज दिनांक 03.10.2025 (शुक्रवार) को जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार सिंह महोदय द्वारा थाना क्षेत्र बेकनगंज स्थित सद्भावना चौराहे से पैदल गस्त शुरू कर थाना क्षेत्र बेकनगंज, अनवरगंज व चमनगंज के मुख्य बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

 

 

जुम्मे की नमाज के दौरान भीड़ नियंत्रण हेतु समुचित व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं नियंत्रित रखने,सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर लगे CCTV कैमरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने,संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने व किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *