कानपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आज के डी पैलेस में बैठक का आयोजन किया

कानपुर। कानपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आज के डी पैलेस में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय टंडन ने की। बैठक में अध्यक्ष श्री संजय टंडन ने संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गौरव बजाज जी को उनकी व्यापारी एसोसिएशन के प्रति आस्था समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए संस्था का वाइस चेयरमैन मनोनीत किया। इसी उपलक्ष्य में बैठक के उपरांत श्री गौरव बजाज वाइस चेयरमैन कानपुर व्यापारी एसोसिएशन का माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया गया। श्री गौरव बजाज जी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और व्यापारी संघर्ष व्यापारी हितों की रक्षा के लिए व्यापारियों के सम्मान के लिए कानपुर व्यापारी एसोसिएशन को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय टंडन जी, महामंत्री श्री पुष्पेंद्र जयसवाल, संयोजक सरबजीत सिंह, कोषाध्यक्ष रोमी अरोड़ा, रंजीत सिंह बब्बू, मंत्री इंद्रपाल सिंह, कानूनी सलाहकार रविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह खनूजा, शरद निगम, रवि जायसवाल, आनंद राजू चावला, शिवम मल्होत्रा, संजय भाटिया, महेश केसरवानी, गुरचरण सिंह कालरा, सुमित मल्होत्रा, अमित घई, भोलू भाई, प्रेम गुप्ता, रमन आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *