भाजपा समर्थक संघ ने दिया धरना मनाया काला दिवस

भाजपा समर्थक संघ अल्पसंख्यक के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान के नेतृत्व में शिक्षक पार्क में सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ काला दिवस मनाते हुए धरना दिया। पीड़ित नसीम आरिफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके चाचा इश्तियाक सोलंकी ने उसका जाजमऊ वाजिदपुर में 200 वर्ग गज का प्लाट है। जिसमें विधायक इरफान सोलंकी उसके चाचा इश्तियाक सोलंकी 2016 में कब्जा कर लिया था। वही अकील अहमद खान ने कहा कि पीड़ित नसीम आरिफ जब न्याय मांगने के लिए भाजपा समर्थक संघ के पास आया तो उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी के विरोध में काला दिवस मना कर धरना दिया गया। वही अकील अहमद खान ने कहा कि पीड़ित की आवाज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा। और पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। दोषी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी जिससे आम आदमी का सरकार पर भरोसा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *