विषय – एक बार पुनः हाऊस अरेस्ट किए गए बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय।
मुख्यमंत्री के झांसी आगमन पर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के साथ एक दर्जन साथियों को हाऊस अरेस्ट कर लिया गया। जब भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री झांसी आते है भानू सहाय को गिरफ़्तार कर लिया जाता है। जिन मांगो को लेकर मोर्चा आंदोलन कर रहा वो मुख्यमंत्री के समक्ष न रख दी जाए इसलिए जब भी मुख्यमंत्री के आगमन पर हाऊस अरेस्ट कर लिया जाता हैं।
मोर्चा की मांग हैं कि बुन्देलखण्ड चिकित्सीय सुविधाओं के अभाव में सिसक रहा है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी मेडिकल काॅलेजों एवं जिला अस्पतालों में रिक्त पद व आवश्यक उपकरण यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाए।
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित्त पोषित की जगह एडिड कराया जाये जिससे शिक्षा उच्चस्तरीय हो सके।
हाल ही में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए सर्किट हाऊस, झाँसी की अवैध माइनिंग में संलिप्त दोनों विभागों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कराते हुए मण्डल में चल रहे अवैध खनन जो जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में चल रहा है उसे सख्ती से रोका जाए।
झाँसी मण्डल में धड़ल्ले से अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम्स जिनमें फायर व्यवस्था, नक्शे पास, प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड की एन0ओ0सी0, भूमि उपयोग का प्रमाण पत्र नहीं लगा है, उनको मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा मान्यता किन आधारों पर दी गयी है, इसकी सख्त जाँच कराई जाए।
इन मांगो से अधिकारी क्यों डरे हुए है कि मुख्यमंत्री से नहीं मिलवाया जा रहा हैं।
रघुराज शर्मा, हनीफ खान, प्रदीप झा, विकास पूरी, ब्रजेश राय आदि को भी अरेस्ट किया गया।
भानू सहाय अध्यक्ष
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा
9415588500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *