सर जय हिंद

दिनांक 10.10.2025 को ग्राम औरोताहरपुर थाना ककवन पश्चिम जोन कमिश्नरेट, कानपुर नगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा #मिशन_शक्ति_5 अभियान के अंतर्गत सतत क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के संबंध में महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई:

महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:

1090 (वूमेन पावर लाइन)

1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)

1098 (बाल संरक्षण हेल्पलाइन)

112 (आपातकालीन सेवा)

181 (महिला हेल्पलाइन)

UPCOP ऐप से संबंधित नागरिक सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने एवं संवाद स्थापित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया।

राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *