झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, भक्त गीतों पर झूमे

श्री गणेश महोत्सव में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांधा

दिबियापुर,औरैया। नगर के बेला रोड पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव में सोमवार रात मनमोहक झाकिया सजाई गई । कृष्ण सुदामा सहित तरह तरह की झांकियों में कलाकारों ने समा बांध दिया जिसमें लोग खुद थिरकते नजर आए व तालियों की गूंज रही । भक्ति गीतों पर नृत्यो की प्रस्तुति शानदार रही । बेला रोड पर मंडी समिति गेट के पास चल रहे गणेश महोत्सव में सोमवार शाम सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह उर्फ ऋषि ने आरती कर पूजन अर्चन किया । वही मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया व 15 सितम्बर को विशाल भंडारा ,16 सितम्बर को महाआरती,17 सितम्बर को विसर्जन कार्यक्रम होगा । कार्यक्रम में प्रशांत गुप्ता उर्फ शक्ति , नितिन गुप्ता, बिल्लू गुप्ता, अंकित गुप्ता ,नरेश चंद गुप्ता शिवकुमार तिवारी ,अमित राजपूत, रवि तिवारी राजू तिवारी , कल्लू राजपूत ,मोनू त्रिपाठी आलोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *