आज मिशन सकती द्वारा सरसैया घाट पे जागरूकता अभियान चलाया गया
“मिशन शक्ति फेज़–5” के तहत महिला थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक टीम ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर नारी स्वावलंबन का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर (1090, 1076, 1098, 112, 181) व UPCOP ऐप की जानकारी दी गई।
साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता और राज्य सरकार की सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।
