आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई के
अथक प्रयासों के बाद दिसंबर 2020 में डफरिन स्थित नवजात शिशुओं के N.I.C.U. का भूमिपूजन करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ था। बीच में भी उन्होंने मुआयना किया। जब स्लैप पड़ी तब भी आये। मंडलायुक्त महोदय से मिलकर के निवेदन किया इसका जल्द से जल्द क्रियान्वयन करवाने का प्रयास करें। उन्होंने भी मुआयना किया। आज विधायक अमिताभ बाजपेई ने 15 सितंबर को पुनः भौतिक मुआयना किया है। मौके पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि 90% कार्य सिविल का पूरा हो गया। और अगले 10 दिन में काम पूरा कर देगें। 30 सितंबर को विधायक अमिताभ बाजपेई दोबारा मुआयना करके देखेंगें कि सिविल का कार्य पूरा हो चुका हो। इस दौरान डफरिन अस्पताल के अधिकारियों से उनकी रिक्वायरमेंट जानने का प्रयास किया है मैनपावर एवं मशीनरी संबंधित उसको भी शासन स्तर से पूरा कराने का प्रयास करूंगा। उम्मीद करता हूँ अक्टूबर माह में डफरिन स्थित N.I.C.U. जो कि विधायक जी का एक सपना था, यह पूरा हो जायेगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
साथ में पूर्व पार्षद हरीओम पांडे, सुशील तिवारी, पप्पन शर्मा, आकाश आदि मौजूद रहे।

