श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कानपुर देहात कोतवाली अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, आई0जी0आर0एस0, मिशन-शक्ति, अभिलेखों का रख-रखाव व जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ आगामी पर्व(धनतेरस/दीपावली/छठ पूजा), कानून-व्यवस्था एवं महत्वपूर्ण गम्भीर अपराधों की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात कस्बा अकबरपुर क्षेत्र में आम जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाएं रखने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर आम जनमानस से संवाद स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *