**भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्रदेश महामंत्री संगठन से औपचारिक भेट की।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से लखनऊ में औपचारिक मुलाकात की । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने महामंत्री संगठन को चल रहे विभिन्न अभियानों की रिपोर्ट सौंपी।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जिला अध्यक्ष को शक्ति केंद्रों और बूथों की व्यवस्था को अति शीघ्र चाक चौबंद करने का निर्देश दिया।
मुलाकात के दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा व मंडल प्रभारी अभिनव दीक्षित भी मौजूद रहे
