न्यायिक क्षेत्राधिकार को माती से वापस कानपुर नगर में जोड़े जाने के गजट का शीघ्र क्रियान्वन

कानपुर -मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे बिल्हौर घाटमपुर तहसीलों के न्यायिक क्षेत्राधिकार को माती से वापस कानपुर नगर में जोड़े जाने के गजट का शीघ्र क्रियान्वन कराए जाने की मांग।
बिल्हौर घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापस लाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्ता गण कानपुर बार एसोसियेशन गेट से
गजट क्रियान्वित कराओ सरकार न्याय लाओ जनता के द्वार
योगी जी
जारी गजट लागू कराओ
लागू कराओ लागू कराओ
आदि नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां पर बोलते हुए पं रवीन्द शर्मा ने कहा कि दोनों तहसीलो के न्यायिक क्षेत्राधिकार की नगर वापसी हेतु संघर्ष समिति के निरंतर 6 वर्षों तक चले संघर्ष पर महामहिम राज्यपाल द्वारा 14 जून 2019 में दोनों तहसीलों के न्यायिक क्षेत्राधिकार को वापस कानपुर नगर में जोड़े जाने का गजट जारी कर दिया गया था किंतु जारी गजट का क्रियान्वयन ना होने से आज भी दोनों तहसीलों की वादकारी जनता और हम अधिवक्ताओं को प्रतिदिन 220 से 240 किलोमीटर की दरूह यात्रा करनी पड़ रही है । गजट क्रियान्वन हेतु हमारे प्रतिवेदन पर महामहिम राज्यपाल ने प्रमुख सचिव न्याय को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र भी भेजा किन्तु फिर भी अभी तक क्रियान्वयन नहीं हुआ।
हमारी योगी जी से मांग है कि तत्काल गजट का क्रियान्वयन करा दोनों तहसीलों के वादकारियों को सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराएं।
यदि शीघ्र हीबिल्हौर घाटमपुर की पत्रावलियों की नगर वापसी नहीं हो जाती तो हमारा संघर्ष और गति पकड़ेगा जिसकी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरुण पांडेय ए सी एम पंचम कानपुर नगर ने आकर प्राप्त किया और कहा ज्ञापन आवश्यक कार्रवाई हेतु शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी को भेज दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से अविनाश बाजपेई बी एल गुप्ता एस के सचान शुशील शुक्ला देवेंद्र यादव आंनद गौतम नासिर खा सर्वेश त्रिपाठी विनय मिश्रा संजीव कपूर नवनीत पाण्डे आलोक गुप्ता मोहित शुक्ला आयुष शुक्ला शिवम् अरोड़ा अंकुर गोयल राकेश सिद्धार्थ हर्ष वर्मा वीरेंद्र प्रजापति शाहिद जमाल के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *