कानपुर
दिनांक 17.10.2025 को प्रात करीब 7:00 बजे गांव के स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई थी कि सेन पश्चिम पारा गांव में बाबा साहब श्री भीमराव अंबेडकर मूर्ति को किसी ने तोड़ दिया है जिस सूचना पर स्थानीय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर देखा कि बाबासाहेब अंबेडकर जी की मूर्ति को किसी ने तोड़कर बगल में स्थित तालाब के किनारे पर डाल दिया है, मूर्ति को सम्मान पूर्वक निकलवा कर सुरक्षित थाना भिजवा दिया गया है। लोगों द्वारा जिस पर शंका की जा रही थी निखिल कुमार साहू पुत्र ओम प्रकाश साहू उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्रामसेन पश्चिमपारा उम्र19 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया है, आवश्यक पूछताछ की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था व्यवस्था कायम है, पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महोदय, सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सेन पश्चिम पारा मौके पर उपस्थित हैं, आवश्यक वैधानिक करवाही की जा रही है।
