कानपुर कोर्ट की न्यू बिल्डिंग की छत से महिला ने कूदकर दी जान, तहकीकात में जुटी पुलिस

 

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से शनिवार दोपहर एक दुखद खबर सामने आई है। जहां कानपुर कोर्ट परिसर की नई बिल्डिंग से एक महिला गिर गई और गंभीर रूप से घायल हुई। महिला का नाम नेहा बताया जा रहा है, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि वह कहां से आई थी और उसने यह कदम क्यों उठाया।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर कानपुर कोर्ट में लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी थी। इसी दौरान न्यू बिल्डिंग से गिरती महिला को देखते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन की कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।महिला की सांसें चल रही थीं, लेकिन उसे उर्सला अस्पताल ले जाते समय वह गंभीर रूप से घायल थी। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान, उसके परिवेश और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पूरी तहकीकात जारी है। साथ ही, कोर्ट परिसर और आसपास के सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जा रही है।इस घटना ने कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों और कर्मचारियों को हिलाकर रख दिया। पुलिस और प्रशासन ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी और जांच रिपोर्ट सामने आते ही जनता के साथ साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *