कानपुर; दिनांक- 18.10.2025

*दीपावली के दिन सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी मेट्रो ट्रेन सेवाएं*

 

दीपावली पर्व के दिन यानी 20.10.2025 (सोमवार) को कानपुर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6ः00 बजे से शाम 7ः00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों यानी आईआईटी मेट्रो स्टेशन और कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 6ः00 बजे (सुबह) शुरू होंगी और आखिरी ट्रेन शाम 7ः00 बजे (शाम) रवाना होगी। सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा। बाकी दिनों में मेट्रो ट्रेन की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह 6:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि में 10:00 बजे तक जारी रहेंगी।

 

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. (यूपीएमआरसीएल) की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *