लाल कुर्ती कानपुर नगर में नारी चौपाल का आयोजन किया गया

कानपुर नगर। मिशन शक्ति 3.0 के तहत महिला कल्याण विभाग से, महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा लाल कुर्ती कानपुर नगर में नारी चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार में जानकारी दी गई।
महिला कल्याण अधिकारी मोनिका यादव उपाध्याय द्वारा बताया गया कि कैसे इन योजनाओं से जुड़ कर लाभ लिया जा सकता है। साथ ही महिला कल्याण अधिकरी द्वारा कार्यक्रम में मौजूद पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक शैल शुक्ला द्वारा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई और ऐसे बच्चे जिनके माता पिता की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई उन परिवारों को चिन्हित कर फॉर्म दिया गया।
महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। और साथ ही कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी भी प्रदान की जा रही है और वेक्सिनेशन के लिए लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रमिक भारती की सदस्य नीलिमा एवं रंजना आदि भी मौजूद रही l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *