व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दामोदर नगर के वृद्धा आश्रम में निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों के साथ गणेश लक्ष्मी का पूजन कर आतिशबाजी करके दीपावली पर्व मनाया ,फल मिठाई व गिफ्ट बांटे

 

आज *भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में* पिछले कई वर्षों की भांति व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दामोदर नगर के वृद्धा आश्रम में निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों के साथ गणेश लक्ष्मी का पूजन कर आतिशबाजी करके दीपावली पर्व मनाया और फल,मिठाई व गिफ्ट बांटकर उनकी खुशियों मे शामिल हुए |

पिछले 16 वर्षों से वृद्धाश्रम में दीपावली का पर्व मनाते आ रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस वर्ष भी दामोदर नगर के वृद्धा आश्रम में पहुंचे,सर्वप्रथम गणेश लक्ष्मी की पूजा बुजुर्ग महिलाओं के साथ की व गणेश लक्ष्मी की आरती उतारी और उसके उपरांत महिलाओं के साथ आतिशबाजी करते हुए दीपावली पर्व में साथ होने का एहसास कराया |

इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि हम वृद्धा आश्रम में पिछले कई वर्षों से दीपावली मना रहे हैं और यहां पर निराश्रित बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों के साथ 2 घंटे तक उनके बीच रहकर गणेश लक्ष्मी की पूजन, अतिशबाज़ी व मिठाई व फल का वितरण करके उनको अपनेपन का एहसास भी कराते आ रहे है, भविष्य मे भी ये सिलसिला जारी रहेगा |

वृद्धा आश्रम में दीपावली पर मानने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री संजय सिंह भदोरिया, जिला युवा महामंत्री मनोज विश्वकर्मा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह चौहान,जिला युवा संयुक्त महामंत्री मोहित तिवारी, जिला वरिष्ठ मंत्री विनय तिवारी, दक्षिण संगठन महामंत्री आशीष त्रिपाठी,जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी,जिला युवा उपाध्यक्ष नितिन रतलानी,सुशील तोमर,शिव प्रताप परिहार, नवीन रजावत, अमर सिंह, एम पी सिंह, शिवकरण परमार, प्रतीक सिंह आदि थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *