*सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर श्री सुमित सुधाकर रामटेके ने गरीब बच्चों व वृद्धाश्रम, राजकीय बाल गृह एवं अंध विद्यालय जाकर बुजुर्गों के साथ मनाया जन्मदिन व दीपावली*
स्वरूप नगर क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त सुमित रामटेके ने अपना जन्मदिन इस वर्ष मानवता को समर्पित करते हुए मनाया। उन्होंने फजलगंज चौराहा स्थित फुटपाथ पर रहने वाले निर्धन बच्चों और परिवारों के बीच जाकर व नजीराबाद स्थित वृद्धाश्रम, राजकीय बाल गृह एवं अंध विद्यालय जाकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं और पुलिस टीम ने मिठाई, कपड़े, पटाखे व दीपावली की आवश्यक सामग्री वितरित की। एसीपी सुमित रामटेके के साथ फजलगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह और नजीराबाद थानाध्यक्ष राजशेखर भी मौजूद रहे।
