*मीडिया अपडेट-थाना शिवराजपुर* क्षेत्रान्तर्गत खेरेश्वर महादेव मंदिर के समीप सरैया घाट पर आज एक युवक के गंगा में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। एक परिवार कानपुर नगर से गंगा स्नान हेतु सरैया घाट आया था। स्नान के दौरान हर्ष पुत्र कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी दयानंद विहार, कल्याणपुर, कानपुर नगर (मूल पता – बग्गूपुरा, उत्तरीपुरा, थाना बिल्हौर) गंगा में डूब गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों एवं जल मित्रों की मदद से युवक की तलाश हेतु जाल डलवाकर खोजबीन की जा रही है। मौके पर आवश्यक पुलिस बल मौजूद है एवं शांति व्यवस्था बनी हुई है।
