कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के न्यू जंक्शन हाथीपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक युवक ट्रेन के सामने कूद कर जान देने का प्रयास किया, ट्रेन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भिजवाया है।

 

युवक के सुसाइड करने का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। फिलहाल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

 

जानकारी के अनुसार महाराज पुर के फुफुवार राज थोक निवासी मोहनलाल के छह बेटे है। सबसे बड़ा बेटा दीपू 35 वर्षीय पत्नी नीलम और बेटा अनिकेत, कृष्णा और बेटी आकांक्षा है। दीपू जयपुर में प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। दिवाली त्यौहार पर दीपू दो दिन पहले घर आया था।

 

मंगलवार को घरेलू विवाद हुआ जिसके बाद दीपू घर से बिना बताए चला गया। शाम को मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया। जिस पर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। बकरी चरा रहे ग्रामीणों ने देखा तो गंभीर अवस्था में पटरी से किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और परिजनों को जानकारी दी।

 

बताया जा रहा है दीपू के परिवार जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है।

 

महाराजपुर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि युवक को उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *