*जिलाधिकारी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर किया गौ पूजन*

कानपुर नगर। गवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर आज जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह ने अपने सरकारी आवास पर विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गौमाता की आरती उतारी और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गवर्धन पूजा आत्मीयता, प्रकृति और पशुधन के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।

उन्होंने जनपदवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *