


आज दिनांक 24.10.2025 को थाना बिधनू कमिश्नरेट, कानपुर नगर की एंटी रोमियो टीम द्वारा #मिशन_शक्ति_5 अभियान के अंतर्गत ग्राम माझावन के चाचा नेहरू इंटर कॉलेज मे हुए नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन के संबंध में महिलाओं व स्कूल के बच्चों को निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई:
महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:
1090 (वूमेन पावर लाइन)
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
1098 (बाल संरक्षण हेल्पलाइन)
112 (आपातकालीन सेवा)
181 (महिला हेल्पलाइन)
UPCOP ऐप से संबंधित नागरिक सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया गया।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने एवं संवाद स्थापित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया।
राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साथ मे थाना से बिधनू साइबर जागरूकता टीम द्वारा भी महिलाओ, पुरुषो व बच्चो सभी को साइबर फ्रॉड के प्रकार जैसे वॉयस क्लोनिंग, डिजिटल अरेस्टिंग,AI संबंधित होने वाली धोखाधड़ी से बचने के तरीके, साइबर फ्रॉड हो जाने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर व साइबर वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी से बचने हेतु बताया गया तथा किसी के साथ साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया।*
जागरूकता अभियान मे थाना प्रभारी महोदय थाना बिधनू, उप लकी शर्मा महिला उप निरीक्षक पूजा श्रीवास व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे
थाना बिधनू कमि0 कानपुर नगर
