आज 24 अक्टूबर

*सरदार पटेल की 150 वी जयंती समारोह अभियान की बैठक संपन्न।*

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्मजयंती को भारतीय जनता पार्टी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाएगी इसके लिए आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्मजयंती का यह 150 वर्ष है इस अवसर पर भाजपा देश भर में 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पद यात्रा व अन्य कार्यक्रमों का तीन चरणों में आयोजन किया जाएगा।।

31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जन्मजयंती पर लोकसभा स्तर पर 8 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के लिए जिला स्तर पर जिला मंत्री विनय सिंह पटेल को संयोजक व सत्यम गुप्ता,धीरज बाल्मीकि को सहसंयोजक बनाया गया है।व जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह को अभियान का लोकसभा का संयोजक घोषित किया गया है।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के लिए विधानसभा स्तर पर संयोजक व प्रभारी बनाए गए है कल्याणपुर विधानसभा में संयोजक जितेंद्र विश्वकर्मा राजू,प्रभारी संतोष शुक्ला, सीसामऊ विधानसभा में संयोजक मुनेन्द्र राजपूत,प्रभारी आकाश शुक्ला, आर्यनगर विधानसभा में संयोजक नवाब सिंह,प्रभारी अवधेश सोनकर,गोविंद नगर विधानसभा में अरविंद सिंह सतेंद्र नाथ पांडेय को बनाया गया।31 अक्टूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी विनय सिंह पटेल,अनुभव कटियार,अमित बॉथम,अनुपम मिश्रा संयोजन करेंगे।31 अक्टूबर को बूथों पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि का संयोजन मंडलों के प्रभारी करेंगे पार्कों में होने वाले कार्यक्रम समस्त पार्षद गण के नेतृत्व में होगा।

1 नवंबर से 7 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता का संयोजन परमानंद शुक्ला व अतुल दीक्षित करेंगे

गुजरात प्रवासी पदयात्रा के लिए कानपुर से जाने वाले 5 कार्यकर्ताओं का चयन युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा करेंगे।

बैठक में ,अभिनव दीक्षित पूनम कपूर रंजीता पाठक धर्म प्रकाश गुप्ता आनंद मिश्रा, दीपक सिंह प्रमोद विश्वकर्मा ,पारस मदान सुनील जायसवाल प्रशांत त्रिपाठी ऋचा सक्सेना सीमा एमबीए गौरव पांडे, चंद्रमणि चौबे शुभम दीक्षित ,दीपक शुक्ला, रमाशंकर अग्रहरि,भानु प्रताप, मनीष त्रिपाठी देवांग शर्मा अजय शुक्ला अरुण दुबे,आदि उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *