आज दिनांक 24/10/2025 को समय लगभग 3:00 बजे थाना बर्रा को यूपी 112 के माध्यम से सूचना मिली कि आयुष सोनकर पुत्र मक्खन सोनकर, निवासी हरदेव नगर, बर्रा गुम है। इस सूचना पर बच्चे की खोजबीन हेतु तीन टीमों का गठन किया गया और अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई। फुटेज में मृतक बच्चे को शिवम सक्सेना नामक युवक के साथ जाते हुए देखा गया। हालांकि वापस लौटते समय वह युवक अकेला दिखाई दिया। इसके बाद, सघन तलाश के दौरान मृतक का शव पांडु नदी में मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। परिजनों को भी सूचित कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक और अभियुक्त शिवम सक्सेना के परिवार एक ही मकान में किराए पर रहते हैं और दोनों परिवारों के बीच पहले से कटुता रही है। मृतक की माता के प्रति अभियुक्त का पूर्वाग्रह भी इस घटना का कारण हो सकता है। प्रारंभिक दृष्टि से यह हत्या गला दबाकर किए जाने का मामला प्रतीत होता है, लेकिन सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। अभियुक्त की तलाश हेतु तीन टीमों को गठन किया गया है ,। *इस सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त , दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाईट* –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *