*विधायक श्री सलिल विशनोई जी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ सरसैया घाट छठ पूजा पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किये जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये*
*आज विधायक श्री सलिल विश्नोई ने विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों के साथ सरसैया घाट पर छठ पूजा हेतु पूर्व में नगर आयुक्त को लिखे गए पत्र में कराये जाने वाले सफाई, प्रकाश व पेयजल सम्बन्धी कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये।*
*इस अवसर पर विधायक श्री सलिल विश्नोई जी के साथ सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मार्ग प्रकाश अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता जलकल विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।*
